{"_id":"8e1d593ee8f46403ccd791931547d095","slug":"high-tension-current-wire-scorched-young-man-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार करंट से झुलसा युवक, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार करंट से झुलसा युवक, गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि जर्जर हो चुके ट्रांसफार्मर व तारों को बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी का नतीजा रहा कि युवक झुलस गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गांव निवासी त्रिवेदी (22) पुत्र रामनरायन गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रांसफार्मर के निकट खड़ा हुआ था। इसी बीच अचानक ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें देख, वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच ऊपर से गुजर रहा जर्जर हो चुका हाईटेंशन तार त्रिवेदी के ऊपर गिर पड़ा। तार में करंट दौडने के चलते वह तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार झुलसे युवक को तार से अलग किया और उसे आननफानन में सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर घटना को लेकर ग्रामीण में पावर कारपोरेशन के प्रति आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव में प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा गया कि लंबे समय से जर्जर हो चुके ट्रांसफार्मर व तार को बदले जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन इस तरफ कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।