फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fugitive Lalman arrested

50 हजार का इनामी सजायाफ्ता अपराधी गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fugitive Lalman arrested
लालमन - फोटो : अमर उजाला

लगभग दो वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी व आजीवन कारावास के सजायाफ्ता बदमाश को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच लालमन ने पुलिस टीम पर फायर झोंका। उसके पास से एक देशी रायफल के अलावा चार कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र जैतपुर के करमुलहा गांव निवासी लालमन यादव पुत्र ढिलढिल यादव के विरुद्ध जैतपुर थाने में अलग-अलग विभिन्न धाराओं में कई केस दर्ज हैं। 1999 में जैतपुर के गोपरी चांदपुर निवासी इंद्रभान पांडेय की हत्या के मामले में उसे न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। लालमन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।
विज्ञापन


बीते दिनों पुलिस महानिदेशक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लखनऊ व बनारस की एसटीएफ टीम भी उसकी गिरफ्तारी का प्रयास काफी समय से कर रही थी। 2014 में उसने पूर्व में हुई इंद्रभान पांडेय की हत्या में केस दर्ज कराने वाले वादी उदयभान पांडेय की भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बीच गुरुवार सुबह क्राइम ब्रांच के स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह को सूचना मिली कि लालमन जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव के बगल तिघरा गांव में स्थित अड़गड़ानंद बाबा के आश्रम के पास मौजूद है, वह किसी की हत्या के लिए वहां पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सवा सात बजे संबंधित स्थल को घेर लिया।

पुलिस फोर्स से घिरने का अंदेशा जैसे ही उसे हुआ, उसने वहां से बचकर भागने का प्रयास किया। उसने पुलिस टीम पर फायर भी झोंका। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी रायफल 315 बोर, एक खोखा व चार कारतूस भी बरामद किया गया।


पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी संजय सिंह के साथ जैतपुर एसओ राजेश यादव, आरक्षी विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, प्रभात मौर्य, हरिकेश कुमार, उमेश यादव, राहुल कुमार, सुनील, जितेंद्र गौड़, राजेश यादव व ओंकार सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed