फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Field manager robbed of two lack

दिनदहाड़े फील्ड मैनेजर से दो लाख की लूट

Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Field manager robbed of two lack
लूट, क्राइम - फोटो : demo pic

निजी फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर से दो सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े आंख में मिर्च झोंककर दो लाख से अधिक की रकम छीन ली और भाग गए। बदमाश रुपये से भरा जो बैग लेकर भागे उसमें लैपटॉप व कुछ जरूरी कागजात भी थे। भाग रहे बदमाशों ने कर्मचारी को शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के शाखा प्रबंधक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


बलिया जनपद के अखरा का रहने वाला राजकुमार यादव एक निजी फाइनेंस कंपनी एसकेएस माइक्रो फाइनेंस में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह उसने बसखारी शाखा से दो लाख रुपये नकद लिया और विभिन्न गांवों में शाखा से संबद्ध समूहों को रकम वितरित करने के लिए बाइक से जलालपुर तहसील क्षेत्र की तरफ निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जलालपुर के निमटनी गांव पहुंचा जहां समूहों के साथ बैठक के बाद उसने पूर्व में दी गई रकम में से सात हजार 355 रुपये वसूले और उसे भी बैग में रखकर निकल पड़ा। वह जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा कि तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और हाथ देकर बाइक रोकने को कहा।

इसी बीच पीछे बैठे बदमाश ने राजकुमार के चेहरे को निशाना बनाकर मिर्च का पाउडर फेंक दिया। राजकुमार के बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

बदमाशों ने जो बैग छीना उसमें कुल दो लाख सात हजार 355 रुपए के अलावा लैपटॉप व कुछ जरूरी कागजात भी थे। राजकुमार ने फौरन घटना की जानकारी बसखारी शाखा को दी जिसके बाद वहां प्रबंधक अभिषेक राव भी पहुंच गए।

पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक व फील्ड मैनेजर को पुलिस जलालपुर थाने ले आयी। यहां उनसे और ज्यादा जानकारी एकत्र की गई। सीओ ओंकार सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष पवन सोनकर ने बसखारी थाना क्षेत्र स्थित कंपनी के कार्यालय जाकर आवश्यक रिकार्ड भी खंगाले।


आसपास के लोगों से भी आवश्यक पूछताछ बसखारी व निमटनी में की गई। इसके बाद पुलिस ने फील्ड मैनेजर राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed