फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineering students beaten shoppers

इंजीनियरिंग छात्रों ने दुकानदारों को पीटा

Mon, 05 Oct 2015 10:58 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर सोमवार को पवित्र धाम शिवबाबा में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने दो दुकानदारों को पीट दिया। इसमें दोनों दुकानदार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में अकबरपुर थाने में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शिवबाबा में सोमवार को मेला लगा था। अकबरपुर के अन्नावां बाजार निवासी सभाजीत (18) पुत्र बरसाती व मंजीत (19) पुत्र राधेश्याम ने शिवबाबा में मिठाई की दुकान लगाई थी। दोपहर में इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्र वहां पहुंचे और प्रसाद खरीदा। इसके बाद लेनदेन को लेकर छात्रों का सभाजीत से विवाद हो गया। बगल में दुकान लगाए मंजीत ने हस्तक्षेप किया तो छात्र मारपीट करने लगे। आसपास के दुकानदारों के जुटने पर छात्र भाग निकले। पिटाई से सभाजीत व मंजीत घायल हो गए। अन्य दुकानदारों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायल सभाजीत ने अकबरपुर थाने में अज्ञात छात्रों के विरुद्घ तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed