फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   case on school president

स्कूल प्रबंधक पर केस दर्ज

Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
case on school president

फर्जी दस्तावेज के आधार पर विद्यालय की मान्यता देने के मामले में विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश हुआ है। डीएम की संस्तुति के बाद खण्ड शिक्षाधिकारी जलालपुर ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

    
गत दिनों डीएम को शिकायत मिली थी कि जलालपुर में फरीदपुर गांव स्थित योगी वैदिक पाठशाला योगी आश्रम के प्रबंधक ने भूमि का फर्जी दस्तावेज दिखाकर मान्यता ले ली है। डीएम ने बीएसए, एसडीएम जलालपुर व कानूनगो की तीन सदस्यीय टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन


टीम ने जांच किया कि जिस भूमि को दिखाकर विद्यालय प्रबंधक ने मान्यता प्राप्त की है वह नवीन परती के नाम से दर्ज है। टीम ने जांच रिपोर्ट सौंपी तो डीएम ने मान्यता प्रत्याहरण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद गत दिवस बीएसए ने 27 जून 2017 को मान्यता वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अखिलेश सिंह ने गत 10 जुलाई को धोखाधड़ी व तथ्य छिपाने के मामले में प्रबंधक रामबरन अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज कराने की संस्तुति की। शनिवार को खण्ड शिक्षाधिकारी ने जलालपुर थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed