{"_id":"575b00134f1c1b23379c677a","slug":"breaking-the-lock-of-the-shop-two-lack-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ पार किया दो लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ पार किया दो लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र आलापुर के न्यौरी बाजार में चोरों ने बीती रात एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर आलापुर थाने में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
न्यौरी बाजार निवासी दीपचंद्र की न्यौरी बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। इस पर वह मोबाइल रीचार्ज बाउचर व कोल्डड्रिंक आदि की भी बिक्री करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार को दुकान बंद कर घर के पिछले हिस्से में सोने चले गए। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद पूरी दुकान खंगाल ली।
विज्ञापन
चोरों ने दुकानदार को करीब दो लाख रुपये की चपत लगाई है। दराज में रखी नकदी के अलावा चोर एक सोने की अंगूठी व चांदी के करीब आधा दर्जन सिक्के भी उठा ले गए। 20 हजार रुपये से अधिक के रीचार्ज कूपन, एक लाख से अधिक की खाद्य सामग्री, 30 हजार से अधिक के कोल्डड्रिंक आदि उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की तहरीर आलापुर पुलिस को दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से बाजारवासियों में आक्रोश का माहौल है। बाजारवासियों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस चौकसी की संख्या बढ़ाने की मांग की है। कहा कि बाजार में कुछ दिनों के अंदर चोरी तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।