फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrested a smuggler with five turtles

पांच कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arrested a smuggler with five turtles
कछुए बरामद - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र के  उमरापुर मीनापुर गांव में वन विभाग के कर्मचारियों ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच कछुए बरामद किए। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कछुए वन विभाग को सौंपकर पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वन दरोगा कृष्णचंद्र तिवारी व वन रक्षक दुर्गेश श्रीवास्तव रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के उमारापुर मीनापुर गांव स्थित पवनिया तालाब के किनारे विभाग द्वारा लगवाए गए पेड़ की देखभाल करने गए थे। इसी बीच उन्हें तालाब के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध दशा में दिखाई दिया। वन दरोगा ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो वह भागने लगा।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके झोले से पांच कछुए बरामद हुए। वन दरोगा कछुओं को अभिरक्षा में लेकर आरोपी को बसखारी थाने ले गए। पूछताछ पर उसकी पहचान बनवारी पुत्र सुंदर निवासी फत्तेपुर मोहितपुर थाना जलालपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजेश यादव ने बताया कि सभी कछुओं का वजन लगभग 30 किग्रा है। बताया कि वन रक्षक दुर्गेश की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि बसखारी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से कछुए की तस्करी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।


लगभग एक वर्ष पूर्व किछौछा के निकट से पुलिस ने आठ कछुए बरामद किए थे जबकि लगभग एक माह पहले पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर साढ़े चार सौ कछुए बरामद किए थे। साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed