{"_id":"57619e074f1c1b471e11b847","slug":"angry-woman-beating-her-husband-put-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से नाराज महिला ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की पिटाई से नाराज महिला ने लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती आग से झुलसी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खाना देने में देरी होने पर पति ने बुधवार को पत्नी को पीट दिया। पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घर की ओर दौड़।
पति ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन इसमें वह भी झुलस गया। बाद में परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। घटना अकबरपुर थाना अंतर्गत फूलपुर गांव की है।
गांव निवासी जितेंद्र (27) पुत्र लल्लन ने बुधवार को अपनी पत्नी रंजना (25) से खाना मांगा। पत्नी को कुछ देर हुई, तो इससे जितेंद्र भड़क गया। उसने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। परिवारीजनों ने वहां पहुंचकर दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पति को खाना देने के बाद गुस्से में रंजना अपने कमरे में चली गई और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी रंजना को देखकर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
जितेंद्र ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रंजना गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आग बुझाने में जितेंद्र भी झुलस गया। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रंजना की हालत गंभीर है।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला व उसके पति से आवश्यक पूछताछ की। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर महिला से जानकारी हासिल की गई। उसने स्वयं ही आग लगाई थी।