फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   after feeding poison threw the young man in farm

जहरखुरानों ने युवक को खेत में फेंका, `25 हजार किया पार

Thu, 16 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
after feeding poison threw the young man in farm
जहर - फोटो : demo pic

पंजाब से घर आ रहा एक युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने बुधवार पूरी रात उसे जीप से इधर-उधर घुमाने के बाद गुरुवार भोर में थाना अंतर्गत मंगुराडिला बाजार के निकट एक खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत विशंभरपुर गांव निवासी रामप्रीत (35) पुत्र रामअजोर पंजाब की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह बुधवार को किसान एक्सप्रेस से मालीपुर स्टेशन पर उतरा। घर जाने के लिए वह टैंपो तय कर ही रहा था कि इसी दौरान वहां एक जीप आकर रुकी। जीप सवार लोगों ने उसे वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे बेहोश कर दिया गया। पूरी रात इधर-उधर घुमाने के बाद गुरुवार भोर में उसे मंगुराडिला बाजार के निकट स्थित एक खेत में ले जाकर फेंक दिया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए उधर गए तो वहां युवक को बेहोश देखा। इसके बाद भी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे किसी प्रकार पुलिस को जानकारी हुई तो एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हुई।

इस पर पुलिस ने उसके परिवारीजनों को जानकारी दी और उसे नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार प्रेषण तक उसे होश नहीं आ सका था। अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि घर पर कुछ काम के लिए वह 25 हजार रुपये लेकर आ रहा था। इसके अलावा कुछ कपड़े भी थे।


और क्या-क्या सामान था, यह युवक के होश में आने पर ही पता चल सकेगा। बताया कि मालीपुर स्टेशन पर उतरने व जीप पर बैठने तक की जानकारी फोन से दी थी। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed