{"_id":"2c9311749512d9ef5fea1b5478c2ab40","slug":"advocate-attempted-to-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील पर रेप के प्रयास का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील पर रेप के प्रयास का केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के मुताबिक बीती 9 जुलाई 2014 की रात वह घर से कुछ काम के लिए बाहर निकली थी। उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसी समय कस्बा पूरब निवासी परवेज अख्तर घर में घुस गया। वह अधिवक्ता है।
विज्ञापन
उसकी पुत्री को उसने दुराचार करने की नीयत से पकड़ लिया। जबरदस्ती करने पर बालिका ने गुहार लगाई तो लोग जुट गए। इस पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला के मुताबिक उसने थाने में घटना की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाए उसे लौटा दिया।
विज्ञापन
इस पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। इसके बाद अधिवक्ता के विरुद्ध पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन