फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   acid threw on schoolgirl, serious

छात्रा पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Thu, 17 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
acid threw on schoolgirl, serious
एसिड अटैक - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अकबरपुर के एक गांव में बुधवार सुबह नित्यक्रिया से घर लौट रही युवती पर प्रेम प्रसंग में असफल एक ठेकेदार ने तेजाब फेंक दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, ठेकेदार अपनी जीप से चालक समेत भाग गया। आननफानन में गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


एसपी व एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिवारीजनों से मुलाकात की। साथ ही घटनास्थल का जायजा भी लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती बुधवार सुबह नित्यक्रिया को खेत की तरफ गई हुई थी। वह एक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह घर लौट रही थी तो इसी बीच बसखारी की तरफ से एक जीप पर सवार फैजाबाद निवासी युवक अमरजीत अपने चालक के साथ पहुंचा और युवती को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक अमरजीत ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोग वहां पहुंचते तब तक बदमाश जीप से अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। परिवारीजन भी रोते-पीटते मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में  झुलसी युवती को जिला अस्पताल ले गए जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 इससे पहले जानकारी होने पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव व एएसपी राहुलराज ने दलबल के साथ पहले जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिवारीजनों से मुलाकात की और इसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। युवती पर तेजाब फेंकने की घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि फैजाबाद निवासी युवक अमरजीत अकबरपुर में रहकर ठेकेदारी के तहत छत का सांचा बनवाने का कार्य करता है।


घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने परिवारीजनों से पूछताछ की तो उसमें खुलासा हुआ कि ठेकेदार का युवती के घर कई वर्षों से आना-जाना था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी थी। अब इस बीच इसमें ऐसा क्या हुआ, यह परिवारीजनों को भी नहीं पता। एएसपी राहुलराज ने बताया कि तहरीर में प्रेम प्रसंग का कोई उल्लेख नहीं है। हालांकि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed