फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आग से जलकर राख हुई 24 किसानों की 20 बीघा फसल

आग से जलकर राख हुई 24 किसानों की 20 बीघा फसल

Fri, 12 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुई 24 किसानों की 20 बीघा फसल
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील अंतर्गत दरियापुर कुतुब गांव में शुक्रवार दोपहर बाद गेहूं के खेत में आग लग गई। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। हवा के चलते आग तेजी से बढ़ने लगी। इसी बीच पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 24 किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग से करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। बाद में एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जरूरी जानकारी प्राप्त की। राजस्व टीम के अनुसार आग के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


टांडा तहसील अंतर्गत दरियापुर कुतुब गांव निवासी ओमप्रकाश के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। दरअसल हवा के चलते आग तेजी से आगे बढ़ रही थी। किसानों को आशंका थी कि यदि शीघ्र ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो इर्दगिर्द स्थित पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो जाएगी। साथ ही आग गांव तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच अलीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों की मदद करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में टांडा व अकबरपुर से फायर कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फायरकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयासों में और तेजी सुनिश्चित की। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 24 किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बाद में एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल विनय गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि आग के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। आग शार्ट सर्किट से लगी या अन्य कारणों से, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों का हुआ नुकसान
लेखपाल विनय गुप्ता के अनुसार ओमप्रकाश का साढ़े 8 बिस्वा, वंशराती का 10 बिस्वा, शोभावती का साढ़े 3 बिस्वा, विश्वनाथ का 10 बिस्वा, रघुनाथ का 10 बिस्वा, बच्चाराम का 4 बीघा, छब्बूलाल का 5 बिस्वा, राम छोटकने का 5 बिस्वा, रामधन का 5 बिस्वा, रामलाल का 12 बिस्वा, सुखई का डेढ़ बिस्वा, त्रिभुवन का 5 बिस्वा, रामराज का 5 बिस्वा, कृष्णचंद्र का 8 बिस्वा, आशाराम का ढाई बिस्वा, राजेंद्र प्रसाद का ढाई बिस्वा, रामपत्ती का ढाई बिस्वा, जियालाल का 15 बिस्वा, सूर्यलाल का 15 बिस्वा, जगदीश का 15 बिस्वा, आत्माराम का साढ़े 3 बिस्वा, संजय का साढ़े 3 बिस्वा, शंभूनाथ का साढ़े 3 बिस्वा व त्रिभुवन का साढ़े 3 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed