{"_id":"5c9e56bcbdec221423554803","slug":"1553880846106-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में हुए मार्ग हादसों में महिला समेत 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबीस घंटे में हुए मार्ग हादसों में महिला समेत 6 घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में एक महिला समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
अयोध्या के गोसाईगंज निवासी अनिल (22) पुत्र हीरालाल शुक्रवार पूर्वाह्न बाइक से बनगांव होते हुए अकबरपुर आ रहा था। वह रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप से बचने के लिए अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी मुकेश (21) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं, बेवाना निवासी उधम (26) व रोहित (24) गुरुवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बेवाना बाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उधर, अकबरपुर के सुड़ारी गांव निवासिनी किरन (44) पत्नी देवमणि शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी प्रकार, मालीपुर के ज्योतिपुर निवासी राजेश (40) गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।