अंबेडकरनगर। होली पर्व व लोकसभा चुनाव में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने व इसमें लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने आबकारी विभाग को दिया है।
इस संबंध में आबकारी विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने अहिरौली पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र के खरिका भारी, नगहरा, टड़वा व निवियहवा गांव में छापा मारा। इस दौरान 25 लीटर अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया, जबकि 9 कुंतल लहन को नष्ट करा दिया।