फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अवैध वूसली करने में बेटी व बेटे के साथ महिला गिरफ्तार

अवैध वूसली करने में बेटी व बेटे के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध वूसली करने में बेटी व बेटे के साथ महिला गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला तथा उसकी बेटी व बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का देवर मामले में फरार है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक लग्जरी कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी महिला के विरुद्ध केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


मामला टांडा नगर के छज्जापुर मोहल्ले का है। मोहल्ले में मछली पुल के निकट मोहम्मद तारिक ने जनरल स्टोर खोल रखा है। आरोप के मुुताबिक बीते गुरुवार शाम एक लग्जरी वाहन से दो पुरुष तथा दो महिलाएं दुकान के निकट उतरे। दुकान में घटना के समय वह तथा उसका भाई जमील मौजूद था। इसी बीच वे चारों लोग दुकान पर पहुंचे और दस हजार रुपये तत्काल देने की मांग करने लगे। कहा कि अभी भी पैसा न दिया या कुछ देर बाद घर पर पैसा न पहुंचाया तो दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि पैसा वसूलने के लिए उन चारों ने दुकान पर हंगामा भी किया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर वे चारों रफूचक्कर हो गए। इसके बाद मोहम्मद तारिक ने टांडा कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस ने डरा धमका कर अवैध वसूली करने तथा गालीगलौज व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद टांडा की चटोरी गली निवासिनी खुशनुमा परवीन तथा उनकी बेटी सोनम व पुत्र आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अभियुक्त खुशनुमा का देवर असलम फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर रही है। टांडा कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि महिला व परिवारीजनों द्वारा इसी तरह पैसे वसूलने की शिकायत मिल रही थी, लेकिन कोई केस दर्ज नहीं करा रहा था। केस दर्ज होते ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार है, उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अवैध वसूली में प्रयुक्त होने वाले वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed