फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला की मौत मामले में ससुर व सास भेजे गए जेल

महिला की मौत मामले में ससुर व सास भेजे गए जेल

Mon, 25 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत मामले में ससुर व सास भेजे गए जेल
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर परसांवा में बीते 1 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के प्रकरण में पुलिस ने महिला की सास व ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बाद में न्यायालय से दोनों को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते 1 फरवरी को सुलेमपुर परसावां गांव निवासिनी निशा पत्नी रवीन्द्र ऊर्फ पिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। इस पर निशा के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया था कि रवीन्द्र पहली पत्नी के रहते हुए बीते 7 जनवरी 2018 को निशा को अपहृत कर ले गया था। इसके बाद वह 3 जनवरी को निशा को लेकर लौटा, तो उस समय वह गर्भवती थी। इस बीच 1 फरवरी को सूचना मिली कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर वह आरोपी रवीन्द्र के घर पहुंचा, और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत गर्भ निरोधक दवा खिलाने के कारण हुए अधिक रक्तस्राव के चलते हो गई। मृतका के पिता ने रवीन्द्र ऊर्फ पिन्टू, पिता हरिप्रसाद, मां बासमती, मौसी प्रमिला, बहनोई अवधेश के विरुद्ध मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी पति रवीन्द्र उर्फ पिंटू को पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि रविवार रात छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी ससुर हरिप्रसाद व सास बासमती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed