फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आरटीओ बनकर अवैध वसूली के मामले का खुलासा

आरटीओ बनकर अवैध वसूली के मामले का खुलासा

Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ बनकर अवैध वसूली के मामले का खुलासा
आरटीओ बनकर कर रहा था अवैध वसूली, केस दर्ज
विज्ञापन


टांडा (अंबेडकरनगर)। एक निजी जीप मालिक अपने साथी के साथ आरटीओ बनकर रात में ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। रविवार को हंसवर थाने में जीप चालक ने अपने मालिक व उसके एक साथी पर आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। चालक का आरोप है कि मालिक उसे लेकर साथ गया और सड़क पर सुनसान जगह अपने साथी के साथ आरटीओ बनकर वसूली करने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।

वादी मुकदमा मो. सिद्दीकी निवासी ग्राम लखनपुर थाना हंसवर ने बताया कि वह ग्राम सेमरा नसीरपुर निवासी चंदू का बोलेरो वाहन चलाता है। बीते 14 फरवरी की रात में वाहन स्वामी चंदू अपने एक साथी मनबोध यादव निवासी लखनपुर को लेकर जलालपुर के लिए निकले। सिद्दीकी के मुुताबिक, चालक होने के कारण वाहन वह चला रहा था। रात में लौटते समय टांडा हंसवर मार्ग पर उन दोनों ने जीप को एक जगह रुकवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रकों को रुकवा कर चंदू एवं मनबोध आरटीओ बनकर वसूली करने लगे। इसका उसने विरोध किया, तो उसे गाली व धमकी दी गई। वह इस पर चुप हो गया। इसके बाद रात में लगभग एक बजे वे सब गांव के निकट स्थित चौराहे के पास पहुंचे। वहां उन दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। सुबह घर वाले उसे अस्पताल ले गये। उपचार के बाद 16 फरवरी को हंसवर थाने में उसने चंदू व मनबोध के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed