{"_id":"5c49f693bdec227378302064","slug":"15483512446-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान गई महिला व बच्चे की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान गई महिला व बच्चे की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत
अंबेडकरनगर। झोलाछाप द्वारा इलाज में बरती गई लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने मामले में झोलाछाप के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मोहद्दीपुर निवासी अरुण ने अपनी पत्नी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम प्रसव के दौरान महिला व बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नर्सिंगहोम संचालक झोलाछाप है। उसके पास कोई वैध डिग्री भी नहीं है। पहले भी इलाज में लापरवाही का मामला सामने आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दो बार शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। इसी के चलते इलाज के नाम पर मनमानी हो रही है।
इस बीच गुरुवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी है। समाचार प्रेषण तक मामले में केस नहीं दर्ज हो पाया था। उधर एसओ इब्रहिमपुर विवेक वर्मा ने बताया कि न तो ऐसी किसी घटना की जानकारी है और न ही कोई तहरीर मिली है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अभी तक तो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अपर सीएमओ को मामले की जानकारी करने को कहा गया है।