{"_id":"5bad0d1e867a557e824d0586","slug":"15380677218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पकड़ा गया बगैर लाइसेंस दो मेडिकल स्टोरों का संचालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में पकड़ा गया बगैर लाइसेंस दो मेडिकल स्टोरों का संचालन
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। औषधि विभाग की मंडलीय टीम ने गुरुवार को छापेमारी में बगैर लाइसेंस के दो मेडिकल स्टोरों का संचालन होते पकड़ा। दोनों ही मेडिकल स्टोरों पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई, जबकि एक पर प्रतिबंधित इंजेक्शन। टीम ने दवाओं व इंजेक्शन को सील कर दिया गया है। मजिस्टे्रट व पुलिस टीम के साथ हुई छापेमारी के बाद अब औषधि विभाग की तरफ से इस मामले में कोर्ट में शुक्रवार को वाद दाखिल किया जाएगा।
प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने तथा लाइसेंस चेक करने के अभियान में औषधि विभाग की मंडलीय टीम गुरुवार दोपहर बाद टांडा तहसील पहुंच गई। नायब तहसीलदार टांडा मंगल शुक्ला व फैजाबाद से आए सहायक आयुक्त औषधि फैजाबाद मंडल एसके चौरसिया के नेतृत्व में कई औषधि निरीक्षक तथा हंसवर थाने के पुलिस कर्मियों ने हीरापुर बाजार स्थित अजन्ता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां संचालक द्वारा लाइसेंस नहीं दिखाया जा सका। सहायक आयुक्त ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित इंजेक्शन पाए गए, जबकि कई तरह की नशीली दवाएं भी मिली। छापेमारी के दौरान टीम ने ऐसे सभी इंजेक्शन व दवाओं को कब्जे में लेकर सील कर दिया। टीम ने बरही स्थित सुरेश मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की। सहायक आयुक्त के मुताबिक यहां भी मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लाइसेंस नही दिखा जा सका। कई तरह की प्रतिबंधित दवाएं इस मेडिकल स्टोर पर भी पाई गई। इन दवाओं को सील कर दिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि छापेमारी में जो भी तथ्य सामने आए हैं। अब ड्रग एक्ट के अनुरूप उन सभी तथ्यों को शुक्रवार को एक वाद के तौर पर कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।