{"_id":"5b9bf823867a557fe44692bd","slug":"153694824218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की लूट में एक बदमाश की सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख की लूट में एक बदमाश की सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दो दिन पूर्व व्यवसायी से दिनदहाड़े दो लाख लूट के मामले में जैतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से एक लुटेरे की पहचान कर ली है। पुलिस ने लुटेरे को दबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों को दबिश दे रही है।
बीते 12 सितंबर को जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पलिवारी निवासी राजेश यादव अपने गांव के कुछ युवकों के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा जलालपुर से दो लाख रुपया निकालकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह अंबरपुर बाजार से मुड़कर लेढिया घाट पर पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक ओवरटेक कर उसे धक्का मार दिया था, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद लुटेरे उसकी सिर पर तमंचा रखकर डिक्की में रखा दो लाख रुपया लेकर फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों को घेरने की कोशिश तो की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पीड़ित ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ने में असफल रही है। थानाध्यक्ष जैतपुर विजय सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित ने एक आरोपी को पहचान लिया है। इससे स्पष्ट है कि आरोपी बैंक से ही उसके पीछे लगे हुए थे। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।