फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिस ने किया वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस कारोबार का पर्दाफाश

पुलिस ने किया वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस कारोबार का पर्दाफाश

Wed, 11 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस कारोबार का पर्दाफाश
विद्युतनगर (अमर उजाला ब्यूरो)। पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर वध प्रतिबंधित पशुओं के कारोबार का पर्दाफाश कर बड़ी मात्रा में वध प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। दो एएसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में छह गोवंशीय पशु भी बरामद किया गया है। जबकि, आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ले में लंबे समय से वध प्रतिबंधित पशुओं के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही थीं। गत दिवस भी कुछ लोगों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इसमें कहा गया कि कश्मीरिया मोहल्ला स्थित एक परिसर में कुछ लोगों द्वारा धड़ल्ले से वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस का कारोबार किया जा रहा है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ओमप्रकाश सिंह व एएसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। मंगलवार रात्रि साढ़े दस बजे करीब दोनों एएसपी टांडा कोतवाली, हंसवर, अलीगंज व इब्राहिमपुर पुलिस के साथ कश्मीरिया पहुंचे और परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। परिसर में वध प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। जब तक पुलिसकर्मी परिसर के अंदर पहुंचते, तब तक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में वध प्रतिबंधित पशुओं का मांस व छह गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। एसओ अलीगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मो. अशरफ व मोहम्मद रहमान पुत्रगण निसार अहमद, जियाउद्दीन पुत्र जहीर अहमद सेत 6 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed