फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक

सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक

Sun, 25 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरियाघाट पर स्नान के दौरान रविवार सुबह एक युवक नदी में डूब गया। घंटों बाद तक गोताखोरों के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने देरशाम पदुमपुर बाजार में सड़क जाम कर दिया। प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि सुबह से युवक का सुराग नहीं लग पा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन ने गोताखोरों को नहीं बुलाया। सड़क जाम की सूचना पर राजेसुल्तानपुर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया कि गोताखोरों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रूकमलपुर गांव निवासी गणेश प्रजापति (40) पुत्र बलिहारी रविवार सुबह करीब 8 बजे गांव के बगल से निकली सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वह डूब गया। घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे डूबते देखा तो गुहार लगा दी। घटना की सूचना रुकमलपुर गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों को इसमें सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना राजेसुल्तानपुर पुलिस को दी गई। पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खोजबीन में जुट गई। मौके से युवक के कपड़े व साइकिल बरामद हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराए जाने की मांग की। इस बीच देर शाम तक टांडा से गोताखोरों की टीम घटना स्थल नहीं पहुंच सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने पदुमपुर बाजार में सड़क जाम कर दिया, और आलापुर तहसील प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक ग्रामीण का पता नहीं चल सका है। जाम की सूचना पर एसओ केके यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि गोताखोरों को बुलाया जा रहा है। युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed