{"_id":"5a807b034f1c1bd34b8b8156","slug":"15183697422-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला, ट्रॉमा रेफर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पार कर रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासिनी राशिदा बेगम (32) पत्नी मो. सलीम रविवार सुबह घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी अजय (25) पुत्र मुन्नालाल रविवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, बसखारी थाना अंतर्गत मखदूमपुर निवासी विक्रमाजीत (65) पुत्र श्रीराम रविवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया। इसी क्रम, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी उमेश की 7 वर्षीय पुत्री सेजल रविवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट खेल रही थी।