{"_id":"5a37f7ca4f1c1b9e678c27b5","slug":"151361750210-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने लगवाई नई मूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने लगवाई नई मूर्ति
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकतत्वों ने तोड़ी प्रतिमा, प्रशासन ने लगवाई
आलापुर। क्षेत्र के सुल्तानपुर टप्पा चहोड़ा गांव में रविवार रात अराजकतत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। इस बीच पहुंचे एडीएम व एएसपी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। नई प्रतिमा की स्थापना कराई। एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुरुदेव गौतम सोमवार सुबह शौच के लिए पार्क के सामने से गुजरा, तो उसकी निगाह वहां स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर पड़ी। यह देख वह सन्न रह गया कि प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त था। उसने इसकी जानकारी पूर्व विधायक त्रिभुवनदत्त व ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्र हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे नई प्रतिमा स्थापित किए जाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की मांग करने लगे। जानकारी पर एसडीएम आलापुर राजमुनि यादव व सीओ केके मिश्र आलापुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण डीएम व एसपी के घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी ओपी सिंह घटनास्थल पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। बाद में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। सीओ केके मिश्र ने बताया कि गुरुदेव गौतम की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने घटना की निंदा की है।