फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव 19-27-10

ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव 19-27-10

Mon, 11 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव 19-27-10
ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

हंसवर। ससुराल गए एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सोमवार शाम गांव के बाहर पेड़ से बंधा लटका मिला। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

यह घटना क्षेत्र के आरिबपुर गांव में हुई। गांव के बाहर कमरुद्दीन की बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटक रहा था। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए। मृतक की पहचान पहचान मोहम्मद हाशिम (40) निवासी नावन खुद उमरिया संतकबीरनगर के रूप में हुई। आरिबपुर गांव में उसकी ससुराल थी। कुछ देर में ससुरालीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हंसवर एसओ विजय सिंह ने छानबीन की तो हाशिम की पैंट की जेब से एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते हैं। इससे तंग होकर आत्महत्या कर रहा है। मृतक की पत्नी फिरदौस जहां ने बताया कि एक पखवारे पूर्व हाशिम आया था। एक दिन रहने के बाद वह बड़े पुत्र को लेकर वापस चला गया। वह छोटे पुत्र के साथ यहां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिसंबर को उसे ससुराल जाना था, इसके लिए हाशिम को यहां आना था। वह सोमवार को ससुराल नहीं आया। इस बीच मृतक के भाई ने बताया कि फोन कर उसके भाई को ससुराल बुलाया गया था। एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed