{"_id":"5a09e5704f1c1b3c3d8b72f4","slug":"151059810314-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, अन्य हादसों में छह घायल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में बाइक सवार अधेड़ को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में एक छात्रा समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर में एक बुजुर्ग को डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा है।
आजमगढ़ जनपद में अतरौलिया निवासी रामजनम (55) को सोमवार सुबह बाइक से बसखारी, अंबेडकरनगर जाते समय बाजार के निकट पीछे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। यह हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला।
जीवित होने की उम्मीद में स्थानीय लोगों ने रामजनम को सीएचसी बसखारी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ देर बाद परिवारीजन बसखारी पहुंचे। अहिरौली निवासी राधेश्याम (62) सोमवार सुबह सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
राधेश्याम को पहले सीएचसी कटेहरी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर इब्राहिमपुर थानान्तर्गत ग्राम सोनहरा निवासी अनीता (14) पुत्री बाबूलाल सोमवार सुबह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। गांव के निकट बाइक सवार ने टक्कर मारकर अनीता को घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र में नाउसांडा निवासी रामसरोज (40) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय जीप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। अलीगंज थानान्तर्गत ग्राम माधवपुर निवासी अजय (23) रविवार शाम बाइक से टांडा से लौटते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर थानान्तर्गत शहजादपुर निवासी सुनहरा देवी (60) पत्नी दयाराम सोमवार सुबह सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सम्मनपुर क्षेत्र में रोशनगढ़ निवासी अनुराग (23) सोमवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट हुए हादसे में घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।