फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 arrested during making liquor

शराब बनाते 10 गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
10 arrested during making liquor
टांडा सर्किल में मंगलवार को छापेमारी में बरामद शराब को नष्ट करती आबकारी टीम। - फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरोध में छापेमारी अभियान चलाया। लगभग एक दर्जन स्थानों पर हुई छापेमारी में टीम ने 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 405 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की जिसे बाद में नष्ट करा दिया गया। टीम ने 15 क्विंटल लहन को भी नष्ट कराया।

विज्ञापन


टीम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि यदि उनके क्षेत्र में इस तरह के काले धंधे चल रहे हैं तो इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। विभाग उनका नाम गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई करेगा। जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा व अतुल राय की टीम ने जिले के करीब एक दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विज्ञापन


इस छापेमारी अभियान में 10 लोगों को अवैध ढंग से शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। टीम के अनुसार ये लोग अवैध ढंग से कच्ची शराब बनाने के साथ ही क्षेत्र में बिक्री भी करते हैं। टांडा सर्किल के मदैनिया, केवटाही, छोटी मदैनिया, कम्हरिया, अकबरपुर सर्किल के खरिकाभारी, निबियहवा व नरसिंहभारी आदि स्थानों पर छापेमारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने 405 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। 15 क्विंटल लहन भी बरामद की जिसे बाद में नष्ट करा दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में किसी तरह की अव्यवस्था शराब को लेकर न फैलने पाए इसके लिए टीम सजग है।


छापेमारी कर ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर दिनेश सिंह, सुनील सिंह, नियामत उल्ला खां, राजीव सिंह, मेवालाल, राजेश तिवारी, प्रेमप्रकाश सिंह, गुरुप्रसाद व रामअचल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed