फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

असलहे की नोंक पर युवक से बदमाशों ने लूटे 15 हजार रुपये

Sat, 26 Dec 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
मालीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव के पुरवे उमरनपुर के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे की नोंक पर फेरी लगा रहे युवक से 15 हजार नकदी व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना से दहशत में आया युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव के पास का है। मालीपुर निवासी तौसीफ अहमद गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। वह शुक्रवार को भी फेरी के लिए निकला था।
विज्ञापन

इस बीच उमरन पुरवे के निकट जब वह पहुंचा था तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उस पर असलहा लगा दिया और जेब में रखी करीब 15 हजार नकदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। वहीं, घटना से दहशत में आया तौसीफ मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे आननफानन में उसे सुरक्षित स्थान पर ले आए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश आने पर वह परिजनों के साथ मालीपुर थाने पहुंचा और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed