फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

चोरी के मामले की गुत्थी सुलझाने को बलईपुर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलईपुर में हुई चोरी को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। गुरुवार को गांव पहुंची फॉरेंसिक टीम चोरों के पैरों के निशान लेकर गई। घर के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। एसपी ने महरुआ थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात बलईपुर निवासी अशोक दुबे के घर से चोरों ने करीब छह लाख रुपये की नकदी व आभूषण पार कर दिए थे। थाने में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद महरुआ पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, बलईपुर गांव पहुंची और चोरों के पैरों के निशान लिए। साथ ही कुछ संदिग्धों के नंबर सर्विलांस सेल के माध्यम से ट्रेस कर रही है। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि पुलिस टीम चोरी का खुलासा करने के लिए जरूरी प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed