{"_id":"5fe38a898ebc3e3b8745e060","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko556429687","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर धन उड़ाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर धन उड़ाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार अपराह्न एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धन उड़ाने वाले अतर जनपदीय गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड के अलावा धोखाधड़ी कर निकाले गए 42750 रुपये भी बरामद कर लिए। अभियुक्त सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधन रामपुर निवासी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान पर निकली थी। कोतवाल अमित सिंह के नेतृत्व में एसआई मनोज सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिपाही आलोक त्रिपाठी, अरविंद सिंह व बिट्टू सिंह चेकिंग अभियान चला रहे थे। टीम अयोध्या मार्ग स्थित अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित एटीएम के पास पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही एक युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम ने भागने का प्रयास करने वाले दूसरे को मौके पर दबोच लिया। उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि धोखे से एटीएम बदलकर वह खाते से पैसा निकालने का कार्य करता है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधन रामपुर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई। बताया कि इस कार्य में उसके के कुछ साथी भी जुड़े हुए हैं। उसके पास से 42750 रुपये के अलावा तीन एटीएम क्लोन भी बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्घ अकबरपुर कोतवाली के अलावा अलीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत है। बाद में पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।