फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crime

गनेशपुर गोली कांड में गिरफ्तारी के लिए दी ताबड़तोड़ दबिश, भाजपा नेता व नपा कर्मी है नामजद

Fri, 30 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Crime
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर में महिला व युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि कोई अभियुक्त पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अभियुक्तों के लाइसेंसी असलहों के बारे में भी छानबीन शुरू कर दी है, जिससे उन्हें निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू की जा सके। इस बीच घटना में नामजद भाजपा नेता ज्ञानेंद्र पाण्डेय उर्फ छोटे के अनुसार पूरे मामले में फर्जी ढंग से एफआईआर दर्ज कराई गई है। मेरी ही भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के बाहरी छोर पर स्थित गनेशपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार देर शाम गांव निवासी सुरजन वर्मा की पत्नी किरन व गांव निवासी सोनू वर्मा को गोली मार दी गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित नागरिकों ने बगल स्थित अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर पहुंचकर उसे जाम कर दिया था और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया था। लोगों का कहना था कि तीन-चार वाहनों से आए दबंगों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले भी उनके द्वारा इसी तरह की करतूत की जा चुकी थी, लेकिन तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने आक्रोश शांत कराने के साथ ही किरन की तहरीर पर भाजपा नेता छोटे पाण्डेय व नगर पालिका कर्मी अशोक पाण्डेय व दस अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। घायल सोनू व किरन की हालत सामान्य बताई जाती है। इस बीच पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दिन में कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि, इसमें सफलता नहीं मिली। अभियुक्तों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उनके लाइसेंसी असलहों की छानबीन शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए जिससे उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जा सके। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed