फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cow Smuggler Arrested

पशु वध में एक गिरफ्तार, दो क्विंटल मांस बरामद

Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cow Smuggler Arrested
बसखारी। थाना क्षेत्र के डोडो में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर वध प्रतिबंधित पशु का मांस बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस टीम ने मौके से दो क्विंटल मांस व वध में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार, थाने के उपनिरीक्षक नौशाद अली शनिवार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर्मियों राजेश सिंह व रामबली आदि के साथ थाना क्षेत्र के डोडो गांव में मोहम्मद हफीज के घर छापामारी की। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल मांस के अलावा एक तराजू, चाकू समेत अन्य औजार बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान वली मोहम्मद के रूप में हुई जबकि फरार दोनों आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ अब्दुल हाजी तथा मोहम्मद आमिर के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी ने वध प्रतिबंधित पशु को काटने की बात कबूल की। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वर्मा को बुलाकर मांस की जांच के लिए सैंपल एकत्र करवाया। बाकी मांस मिट्टी में दबवा दिया। उपनिरीक्षक नौशाद अली ने तीन आरोपियों के विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed