{"_id":"756388395f9140f607928e780d217285","slug":"counting-was-slow-at-starting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की शुरुआत धीमी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की शुरुआत धीमी रही
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर विकास खण्ड में मतगणना विलंब से शुरू हुई, जबकि टांडा ब्लाक से परिणाम आने का सिलसिला सबसे पहले शुरू हुआ। मतगणना के दौरान सुरक्षा के सख्त प्रबंध के चलते कहीं से किसी बड़े विवाद की खबर सामने नहीं आई।
विज्ञापन
हालांकि टांडा मतगणनास्थल पर दूसरी पाली में मतगणना के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने भुगतान की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जबकि मतगणना वहां समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
नौ विकास खण्डों के ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए हुई मतदान के बाद रविवार को मतों की गणना का कार्य शुरू हुआ, तो अधिकांश ब्लाकाें में सुस्ती का माहौल रहा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रात: सात बजे से ही मतों की गणना का कार्य शुरू होना था, लेकिन अकबरपुर ब्लाक की मतगणना का कार्य लगभग साढ़े आठ बजे करीब शुरू हो सका।
विज्ञापन
मतगणना में विलंब के चलते यहां प्रत्याशियों व समर्थकों का धैर्य जवाब दे रहा था, लेकिन अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर माहौल को शांत बनाए रखा। कटेहरी, जलालपुर, बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज आदि विकास खण्डों में भी मतगणना विलंब से शुरू हुई।
टांडा विकास खण्ड में मतगणना का कार्य अन्य ब्लाकों की अपेक्षा पहले शुरू हो गया। परिणाम भी सबसे पहले वहीं से सामने आने लगे। इसके बाद पूर्वाहन तक लगभग सभी ब्लाकों में तेजी आ गई और उम्मीद से भी कहीं ज्यादा तेजी से परिणाम घोषित होने लगे।
इससे प्रत्याशियों व समर्थकों में नाराजगी का जो माहौल था, वह कम होने लगा। मतगणना के कार्य में इतनी तेजी आई कि मतगणना का जो कार्य सोमवार तक चलने की उम्मीद लगाई जा रही थी, वह कार्य रविवार देर सायं ही समाप्त हो गया।