फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Council members created a ruckus, board meeting postponed

Ambedkar Nagar News: सभासदों ने किया हंगामा, बोर्ड बैठक स्थगित

Tue, 27 Aug 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Council members created a ruckus, board meeting postponed
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्रय-विक्रय के अलावा स्ट्रीट लाइट व अन्य खरीदारी की जानकारी न दिए जाने से नाराज सभासदों ने मंगलवार को नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड की बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष विनोद प्रजापति व ईओ लक्ष्मी चौरसिया की मौजूदगी में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इस दौरान कुछ सभासदों ने क्रय विक्रय व स्ट्रीट लाइट की खरीदारी से संबंधित कई सवाल किए। सभासद इसरावती ने कहा कि सभासदों की कोई सुनवाई नहीं होती। सिर्फ प्रस्ताव ही मांगा जाता है। कार्य कहां हो रहा है, इसकी कोई जानकारी सभासदों को नहीं दी जाती है। सभासद विपिन कुमार ने कहा कि विगत तीन बैठकों से नगर पंचायत के क्रय विक्रय के अलावा स्ट्रीट लाइट की खरीदारी की जानकारी मांगी जा रही है लेकिन जिम्मेदार अब तक इसका कोई ब्यौरा नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

इसी सबको लेकर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन सभासद अपनी मांगों पर अड़े रहे। हंगामा न थमता देख अंत में बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई गई। ईओ ने बताया कि बोर्ड बैठक स्थगित हो गई है। जल्द ही नई तिथि तय कर फिर बैठक होगी। उधर सभासदों का कहना था कि उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया। सिर्फ अपनी बात बैठक में रखी थी। इसके बाद मनमाने ढंग से बैठक स्थगित कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed