{"_id":"5f8881828ebc3eb8670be84a","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko545447255","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे के लिए सील हुआ जनपद न्यायालय व सीटी स्कैन कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे के लिए सील हुआ जनपद न्यायालय व सीटी स्कैन कक्ष
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला न्यायाधीश व सीजेएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जनपद न्यायालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही परिसर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इस बीच गुरुवार को वादी न्यायालय पहुंचे तो मुख्य गेट पर ही दो दिन के लिए सील किए जाने का नोटिस चस्पा देख मायूस होकर लौट गए। उधर, बुधवार को जिला जज के सीटी स्कैन कराने के चलते जिला अस्पताल का सीटी स्कैन कक्ष भी 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
बुधवार को जिला न्यायाधीश व सीजेएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे जनपद न्यायालय में हड़कंप मच गया था। न्यायिक अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरुवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेंद्र तृतीय ने जनपद न्यायालय को 48 घंटे के लिए सील करने का निर्देश दिया। प्रभारी न्यायाधीश के निर्देश के बाद गुरुवार सुबह ही मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। साथ ही जनपद न्यायालय के सभी कक्षों व परिसर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि न्यायालय को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उधर, जिला अस्पताल परिसर स्थित सीटी स्कैन कक्ष को भी 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सीटी स्कैन प्रभारी रेडियोग्राफर शिवम सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला जज का सीटी स्कैन हुआ था। इसके चलते सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश के निर्देश पर सैनिटाइजेशन के बाद कक्ष को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को सीटी स्कैन के लिए पहुंचे 23 मरीज मायूस होकर लौट गए।