{"_id":"5ea1c4bc8ebc3e909664f9b4","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5188336171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर से बलिया जा रहे मजदूरों को भेजा गया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर से बलिया जा रहे मजदूरों को भेजा गया जिला अस्पताल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अत्याधुनिक एंबुलेंस से जोधपुर से बलिया जा रहे पांच मजदूरों को अकबरपुर नगर के बनगांव रोड के पास लगे बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार अपराह्न अयोध्या की तरफ से आ रही अत्याधुनिक एंबुलेंस को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बनगांव मोड़ के पास लगे बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने जब एंबुलेंस का जायजा लिया तो उसमें एक मरीज व चार अन्य बैठे हुए थे। जब उनसे जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वे जोधपुर में मजदूरी करते हैं। उनके साथ काम कर रहे मजदूर भुल्लन की तबियत काफी खराब है। उसे टीबी है। ऐसे में हम सभी उसे लेकर बलिया जा रहे हैं।
मजदूरों के जवाब पर पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ। उन्होंने जानकारी सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान को दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी हासिल की। बाद में सभी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बैरियर पिकेट प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंस में सवाल सुनील, भोलू यादव, सुनील कुमार व पप्पू यादव तथा मरीज भुल्लन को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वे सभी बलिया के निवासी हैं और जोधपुर में मजदूरी करते हैं। जांच में सभी की हालत कोरोना के मद्देनजर सामान्य पाई गई।