फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contractors' statements will be recorded in case of cancellation of tender

Ambedkar Nagar News: निविदा निरस्त करने के मामले में दर्ज होंगे ठेकेदारों के बयान

Thu, 19 Jun 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Contractors' statements will be recorded in case of cancellation of tender
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। तकनीकी बिड होने के बाद नगर पालिका परिषद टांडा की चेयरमैन की ओर से नौ करोड़ के टेंडर निरस्त किए जाने के प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। प्रकरण में निविदा डालने वाले ठेकेदारों के बयान दर्ज करने की तैयारी है। उधर, डीएम ने इस पूरे प्रकरण में एडीएम व एसडीएम टांडा से विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को नगर पालिका परिषद टांडा में 95 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए लगभग नौ करोड़ की ई निविदा प्रकाशित की गई थी। यह टेंडर तीन जून को खुलना था। तय समय पर तकनीकी बिड खुल गई थी। इसमें निविदा करने वाले ठेकेदारों के प्रपत्र आदि की जांच की जा चुकी थी। अब फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई फर्मों का निविदा शुल्क एक ही अकाउंट से जमा किया गया है। ऐसे में इसमें मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन शबाना नाज ने 95 निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा को बीते मंगलवार की शाम को निरस्त कर दिया था और नए सिरे से निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। खास बात तो यह है कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी प्रभारी ईओ और एसडीएम टांडा रेनू को भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन द्वारा निविदा प्रक्रिया निरस्त करने को लेकर सभासदों का एक गुट नाराज है और इस पूरी प्रक्रिया को गलत बता रहा है। वहीं निविदा करने वाले ठेकेदार भी शिकायतें कर चुके हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने बुधवार देर शाम निकायों की समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता और एसडीएम रेनू से पूरे प्रकरण पर वार्ता की और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि शिकायत कर्ता ठेकेदारों से वार्ता कर बयान लिए जाएंगे। साथ ही इसकी तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। इसके बाद पूरे प्रकरण में डीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed