फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of CHC and PHC incomplete even after one year

Ambedkar Nagar News: एक साल बाद भी सीएचसी व पीएचसी का निर्माण अधूरा

Sat, 11 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of CHC and PHC incomplete even after one year
सीएचसी राजेसुल्तानपुर का अब तक नहीं पूरा हो सका निर्माण।   -संवाद
अंबेडकरनगर। सीएचसी राजेसुल्तानपुर व पीएचसी कौड़ाही का निर्माण तय समय से एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही का नतीजा है कि लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जहां पूरी तरह से ठप है तो वहीं दो करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी अधर में लटका है। नतीजा यह है कि बेहतर इलाज की उम्मीद लगाने वाली लगभग सवा लाख की आबादी को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2014-15 में राजेसुल्तानपुर में सीएचसी निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। पांच करोड़ दो लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएचसी के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई। मार्च 2022 में निर्माण पूरा होना था। लेकिन निर्धारित समय से एक वर्ष अधिक का समय बीत गया फिर भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। मौजूदा समय में निर्माण पूरी तरह से ठप पड़ा है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार पूर्व परियोजना प्रबंधक द्वारा कार्य से अतिरिक्त राशि का भुगतान करने के चलते काम ठप है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा कौड़ाही में वर्ष 2016-17 में पीएचसी निर्माण की मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन के निर्माण की जिम्मेदारी भी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी। इसका निर्माण भी मार्च 2022 में पूरा होना था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। भवन निर्माण आधा अधूरा है। जो भवन बनकर तैयार है उसमें प्लास्टर तक नहीं हो सका है। सीएचसी व पीएचसी का संचालन न होने से लगभग सवा लाख की आबादी को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीदों में पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदों को लगा झटका
धारूपुर निवासी विवेक सिंह ने कहा कि जब सीएचसी का निर्माण शुरू हुआ था तो एक उम्मीद बंधी थी कि अब इलाज के लिए सीएचसी जहांगीरगंज तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संचालन की बात दूर अब तक निर्माण ही नहीं पूरा हो सका है। नतीजा यह है कि इलाज के लिए 20 किमी. तक की दूरी तय कर मरीजों को सीएचसी जहांगीरगंज तक जाना पड़ता है।

जल्द शुरू हो संचालन
तेंदुआईकला निवासी महेंद्र यादव ने कहा कि कौड़ाही पीएचसी का निर्माण यदि पूरा हो जाता और संचालन समय पर शुरू हो जाता तो मरीजों को बेहतर इलाज में बड़ा लाभ मिलता। अब तक ऐसा नहीं हो सका है। जिम्मेदारों को चाहिए कि मरीजों व उनके तीमारदारों के हित को देखते हुए अतिशीघ्र न सिर्फ भवन निर्माण पूरा किया जाए बल्कि संचालन भी प्रारंभ किया जाए।



दिए गए दिशा निर्देश
सीएचसी राजेसुल्तानपुर व पीएचसी कौड़ाही के भवन निर्माण को पूरा किए जाने का निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को दिया गया है। इसके लिए बाकायदा पत्र भी भेजा गया है। -विजयपाल सिंह, अवर अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed