फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   congress sapotrer start sing movment in unnao rape victem

उन्नाव की बेटी के समर्थन में युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
congress sapotrer start sing movment in unnao rape victem
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर उन्नाव पीड़िता के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेस कार्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर अन्याय व अपराध को बढ़ा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से जुड़े लोग ही प्रदेश भर में जगह जगह अन्याय कर रहे हैं। इससे आम लोगों को तरह तरह की मुश्किलें हो रही हैं। विरोध करने पर अंजाम तक पहुंचा दिया जा रहा है। सरकार सब कुछ जानते हुए भी मौन है।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में हुआ। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि उन्नाव कांड को लेकर सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है। मामले में सुप्रीम कोर्ट तक को फटकार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

बेटी बचाओ का नारा देने वाले लोगों को दरअसल बेटियों के सम्मान व सुरक्षा की कोई चिंता ही नहीं है। वरिष्ठ नेता रेहान जैदी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। हत्या, लूट व दुष्कर्म से लेकर महिलाओं व कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में अब आम जनता डरने लगी है। यह लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता अमित जायसवाल व युवा जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति ने कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं के हितों का ध्यान रखने की फिक्र सरकार को नहीं है। न तो सरकारी नौकरी सरकार दे पा रही है और न ही रोजगार के कोई अन्य प्रबंध। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस उन्नाव मामले को लेकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस मामले में स्वयं प्रतिदिन नजर रख रही हैं। इससे सरकार अब दबाव में है। हालांकि अभी कांग्रेस की मुहिम परिवार को पूरी तरह न्याय मिलने तक जारी रहेगी। अभियान के दौरान पूर्व प्रमुख सभाजीत वर्मा समेत अन्य ने बड़ी तादाद में आम लोगों ने वहां पहुंचकर हस्ताक्षर करते हुए अपना समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर जयंत मिश्र, अजय तिवारी, अख्तर जमाल अंसारी, हरदेव वर्मा, राकेश पासवान व अनस आलम बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed