फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress district president house arrest

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Congress district president house arrest
अंबेडकरनगर के हासिमगढ़ में स्थित अपने स्कूल में नजर बंद किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार व? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार को उनके हासिमगढ़ स्थित विद्यालय में नजरबंद कर दिया। इससे वे भारत बंद व किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सके। फिलहाल जिले में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। पुलिस की ओर से नजरबंद किए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर पुलिस की इस कार्रवाई को मनमानी पूर्ण बताया।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में आंदोलित किसानों के समर्थन में शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान था। कांग्रेस पार्टी भी किसानों के इस बंदी का समर्थन करने के लिए तैयार थी। किसानों के इस आंदोलन को विफल बनाने के लिए पुलिस ने चौकसी बरतते हुए सुबह ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा को उनके हासिमगढ़ स्थित विद्यालय में नजरबंद कर दिया। इससे वे जिला मुख्यालय नही पहुंच सके।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो वायरल किया। कहा कि पुलिस इस तरह की ओछी कार्रवाई करके किसानों की आवाज नहीं दबा सकती। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा पूरी मुखरता से लड़ेगी। फिलहाल शुक्रवार को होने वाले भारतबंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। पिछले दिनों की तरह शुक्रवार को भी बाजारों में चहल पहल दिखी और सभी दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed