फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Common citizens will be made aware about communicable diseases

आम नागरिकों को संचारी रोगों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Tue, 19 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Common citizens will be made aware about communicable diseases
अंबेडकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एडीएम ने दस्तक अभियान जागरूकता वाहन को रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन एक नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक करेगा। एडीएम ने जागरूकता वाहन को रवाना करने से पहले उसके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आम नागरिकों को जागरूक कर उन्हें कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। खासकर जरूरत है कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही एडीएम ने सभी कर्मचारियों को दस्तक अभियान की सफलता का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से दस्तक अभियान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को जागरूक कर कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। दिमागी बुखार, कोविड-19 तथा अन्य सचारी रोगों से मजबूती से लड़ने का संकल्प भी दिलाया। कहा कि सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने व इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव घर-घर पहुंचकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। कहा कि ग्राम प्रधान व वार्ड सभासद अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम के नोडल होंगे। उनकी देखरेख और निगरानी में गांवों/वार्डों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, लार्वीसाइडल का छिड़काव और प्रचार-प्रसार आदि कार्य करेंगे। एएनएम व आशा के साथ मिलकर संपूर्ण कार्य को कराने में सभी को सहयोग करना होगा। साथ ही बुखार एवं कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों की प्राथमिकता पर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस बार 19 अक्टूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों की सूचना भी एकत्रित करेंगी। प्रतिदिन वह संबंधित सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगी। इसके बाद उनके उपचार की जिम्मदारी संबंधित मुख्यालय की होगी। सीएमओ ने बताया कि डेंगू पर हम सभी को कड़ी निगरानी और जागरूकता बनाए रखनी है। इस बार प्रत्येक 8 घर में से एक घर पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए जाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवनिधि मिश्रा ने बताया कि संचारी रोगों के बारे में हेल्पलाइन नंबर 1800-80-5145 पर काल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान, डॉ. हसन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed