{"_id":"60b66ed38ebc3e59b4438950","slug":"collision-in-vehicles-one-zairin-killed-three-injured-ambedkar-nagar-news-lko5805582182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में भिड़ंत, एक जायरीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में भिड़ंत, एक जायरीन की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कटेहरी। बहराइच से जायरीन को लेकर विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा जा रही मैजिक की मंगलवार को तड़के अहिरौली थाना क्षेत्र में टेउवा जलालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला जायरीन की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख एक को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
बहराइच से जायरीन को लेकर एक मैजिक विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा जा रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार को तड़के मैजिक जब अहिरौली थाना अंतर्गत टेउवा जलालपुर गांव के निकट पहुंची, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन से मैजिक की टक्कर हो गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
इसी बीच जानकारी होते ही एसओ अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने साबरा खातून (55) पत्नी अहमद हुसैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अफसाना पुत्री अहमद हुसैन, मोनी पुत्री रमाशंकर व रुखसाना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत नाजुक देख अफसाना को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर, एसओ अहिरौली ने बताया कि आशंका है कि वाहन चलाने के दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे उसकी सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।