Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cold weather has increased the problems of arthritis and joint pain patients.

Ambedkar Nagar News: ठंड ने बढ़ाई गठिया और जोड़ दर्द के मरीजों की मुश्किलें

Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cold weather has increased the problems of arthritis and joint pain patients.
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मरीज को देखते चिकित्सक। 
अंबेडकरनगर। सर्दी के बढ़ने के बाद से गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की तादाद दोगुने से अधिक हो गई है। बुधवार को अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में 230 रोगी उपचार कराने आए थे। इनमें 90 से अधिक मरीज गठिया और हड्डियों से संबंधित रोगों का इलाज कराने आए थे। इसमें अधिकतर संख्या बुजुर्गों की थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ने बताया गठिया के मरीजों के लिए ठंड का मौसम पीड़ादायक होता है। तापमान कम होने व गलन बढ़ने के साथ जोड़ों का दर्द असहनीय होता जाता है। यही वजह है कि गठिया के मरीजों की तादाद बढ़ जाती है। अमूमन देखा जाता है कि जोड़ों के ऐसे मरीज जिनको पूरे साल राहत रहती है, जाड़े में दर्द उभरता है और ठंड का मौसम ढलते ही परेशानी कम होने लगती है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में खून का दौरा कम होने से जोड़ों में सूजन, अकड़न व दर्द की शिकायत बढ़ जाती है, इसीलिए मरीजों को सलाह दी जाती है कि वह जोड़ों को गर्म रखें। मौसम में जैसे ही गलत बढ़ेगी यह परेशानी ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन

------------------
कई प्रकार का होता है गठिया
गठिया कई तरह का होता है पर परेशानी रुमेटाइड आर्थराइटिस व अधिक उम्र में होने वाले आस्टियो आर्थराइटिस के मरीजों को ज्यादा होती है। रुमेटाइड आर्थराइटिस के मरीजों को विभिन्न जोड़ों में दर्द होता है, जो सुबह के समय बढ़ जाता है। आस्टियो आर्थराइटिस पीड़ितों में व्यायाम की कमी व सेंकाई आदि न होना मुसीबत की वजह बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
इस तरह से रखें ख्याल
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
हल्की स्टेचिंग सुबह-शाम करें जिससे जकड़न न हो।
दूध, बादाम और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
किसी भी प्रकार के दर्द होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
ठंड से पूरी तरह से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed