{"_id":"5fe8c6a68ebc3e3eb10b5e36","slug":"cold-ambedkar-nagar-news-lko5569441106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन के चलते ठिठुरते रहे लोग, धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन के चलते ठिठुरते रहे लोग, धूप रही बेअसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगातार गिरते तापमान के बीच रविवार को भी गलन बरकरार रही। हाड़कंपाऊ ठंड से लगभग पूरे दिन लोग जूझते रहे। हालांकि, सुबह से ही तेज धूप निकली, लेकिन गलन अधिक होने के चलते धूप की तपिश अधिक नहीं रही। ऐसे में हाड़कंपाऊ ठंड से परेशान लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। उधर, लगातार बढ़ती ठंड के बीच गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। इससे गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार ठंड का दौर जारी रहा तो गर्म कपड़ों की बिक्री और तेज होगी।
रविवार को भी गलन के चलते लगभग पूरे दिन समूचा जनपद ठंड से जूझता रहा। रविवार के अवकाश के चलते सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारी ज्यादातर समय घरों में ही कैद रहे। जो जरूरी काम से घर से बाहर निकले, वे जल्दी जल्दी काम निपटाकर घर चले गए। हालांकि, सुबह से ही धूप निकली, लेकिन उसमें तपिश अधिक न होने से ठंड में कमी नहीं हुई। गलनभरी ठंड से बचने के लिए लोग न सिर्फ धूप का आनंद लेते दिखे बल्कि अलाव का भी सहारा लेने को मजबूर हुए। ठंड में कमी न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी संबंधित बाजारों में नहीं पहुंचे। इससे आमतौर पर ज्यादातर समय जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
इस बीच लगातार बढ़ती ठंड के चलते गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। इससे गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे चमक उठे हैं। शहजादपुर के गर्म कपड़ों के दुकानदार अमरजीत ने कहा कि जो गर्म कपड़े उन्होंने मंगाए थे, वह सभी बिक गए। ऐसे में अब नई खेप मंगानी पड़ रही है। शमशाद हुसैन ने कहा कि यदि इसी प्रकार से ठंड का दौर आगे भी रहा तो इससे गर्म कपड़ों की बिक्री में और भी तेजी आएगी।