फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Code of Conduct implemented, hoardings and banners move

आचार संहिता लागू, उतरवाए होर्डिंग व बैनर

Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct implemented, hoardings and banners move
अंबेडकरनगर। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। विभिन्न तिराहों व चौराहों पर लगे राजनीतिक पार्टी से जुड़े बैनर व होर्डिंग को उतारना शुरू कर दिया गया। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों पर यह कार्रवाई देखी गई। एसडीएम व सीओ ने भी इसका नेतृत्व किया और जल्द से जल्द सभी होर्डिंग व बैनर हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। ऐसे में यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने तिराहे व चौराहे पर लगीं राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग को उतारने का काम शुरू कर दिया। जिला मुख्यालय पर एसडीएम मुईनुल इस्लाम व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुराने तहसील तिराहे, शहजादपुर व रोडवेज आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर होर्डिंग व बैनर उतरवाए। साथ ही हिदायत दी कि कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टांडा में आचार संहिता लागू होने के बाद शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर क्षेत्र के अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर खंभों, पेड़ों व भवनों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर को उतरवा दिया। एसडीएम ने सभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया। सीओ टांडा संतोष कुमार ने कहा कि कहा कि यदि कोई आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज में एडीओ पंचायत रविप्रकाश श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में होर्डिंग व बैनर हटवाने का अभियान चलाया गया। तेंदुआईकला चौराहे पर कर्मचारियों ने राजनीतिक पार्टियों व उम्मीदवारों की ओर से लगाए गए होर्डिंग व बैनर उतरवा दिए। इसके अलावा जलालपुर, आलापुर, भीटी, कटेहरी व महरुआ क्षेत्रों में भी चुनाव आचार संहिता को अनुपालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक टीम सड़कों पर उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed