फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM visits today

मुख्यमंत्री का दौरा आज

Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
CM visits today
लोहिया भवन में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रविवार को जनपद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर लीं। लोहिया भवन में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी से पालन किए जाने का निर्देश दिया गया।  उधर, एसपी ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन


बाद में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने डीएम व एसपी के साथ सभास्थल हवाईपट्टी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, शनिवार देर शाम एक बार फिर संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीएम पहले केदारनगर क्षेत्र निवासी अखिलेश मिश्र केघर हेलीकॉप्टर से जाएंगे, इसक ेबाद अकबरपुर हवाई पट्टी पहुंचकर कार से मंत्री राममूर्ति वर्मा के घर वैवाहिक आयोजन में भाग लेंगे।
विज्ञापन


वहां से लौटकर हवाईपट्टी पर आयोजित सभा व अन्य आयोजनों में शामिल होंगे। करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला रखने एवं मेधावियों में लैपटॉप वितरण समेत कई योजनाओं में पात्रों को लाभ दिए जाने के साथ-साथ दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा के भतीजे के वैवाहिक आयोजन में भाग लेने मुख्यमंत्री अखिलेश रविवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए, इसे लेकर शनिवार को प्रशासनिक अमला हलकान रहा। सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। लोहिया भवन में  हुई जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में डीएम विवेक ने सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी तत्परता से करें। उधर, एसपी अजय कुमार सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 


डायवर्ट होगा ट्रैफिक यातायात प्रभारी सुधांशु ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम के चलते रविवार को टांडा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। अकबरपुर से टांडा जाने वाले वाहनों को बसखारी रोड से निकलना होगा जबकि टांडा से अकबरपुर आने वाले वाहन बसखारी व बरियावन मार्ग से जाएंगे। यह डायवर्जन सुबह छह बजे से अपराह्न एक बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed