फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   clothes

Ambedkar Nagar News: हक्कानी हॉट पहुंचे डीएम, बुनकरों से हुए रूबरू

Sun, 12 Mar 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
clothes
अंबेडकरनगर। वस्त्र उद्योग में जिले को नई ऊंचाई देने के लिए सभी संभव प्रयास होंगे। बुनकरों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे एक जनपद एक उत्पाद के तौर पर चयनित वस्त्र उद्योग को ज्यादा बड़ी सफलता मिल सके।
विज्ञापन

यह भरोसा डीएम अविनाश कुमार सिंह ने शनिवार को टांडा पहुंचकर बुनकरों को दिलाया। उन्होंने बुनकरों के लिए लगने वाली साप्ताहिक कपड़ा बाजार हक्कानी हॉट के साथ ही सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) का जायजा लिया।
विज्ञापन

हक्कानी हॉट पहुंचे डीएम ने बुनकरों द्वारा तैयार कपड़ों की गुणवत्ता देखी और बुनकरों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि सरकार वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास व मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रयास जारी हैं। बुनकरों को अच्छा लाभ मिले इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद से जो आय हो, उसका अधिकतम हिस्सा बुनकरों के पास ही जाना चाहिए।
बुनकरों ने बिजली कनेक्शन लेने में हो रही दिक्कत से अवगत कराया। इस पर डीएम ने एसडीएम टांडा दीपक वर्मा को निर्देशित किया कि सहायक आयुक्त वस्त्र उद्योग अयोध्या से संपर्क कर सप्ताह भर के अंदर समस्या का समाधान कराया जाए।
इसके बाद डीएम ने पावरलूमों द्वारा चल रही बुनाई के काम का भी जायजा लिया। डीएम ने सीएफसी सेंटर पहुंचने पर कहा कि सामान्य सुविधा केंद्र स्थापना का ज्यादा से ज्यादा लाभ बुनकरों को बेहतर ढंग से वस्त्र उत्पादन में करना चाहिए। इस मौके सीओ टांडा संतोष कुमार, तहसीलदार व एसडीओ आदि मौजूद रहे।
डीएम ने वस्त्र उद्योग को लेकर गहन समीक्षा भी की। इसमें बताया गया कि जिले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों की संख्या लगभग दो लाख है। कुल सवा एक लाख पॉवरलूम अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित हैं।
प्रति पॉवरलूम प्रत्येक दिन ढाई किलोग्राम धागे की खपत करता है। कुल तीन लाख 12 हजार पांच सौ किलोग्राम धागे की खपत प्रतिदिन पॉवरलूमों पर होती है। वस्त्र उद्योग का बड़ा कारोबार जिले से संचालित होता है।

इससे न सिर्फ बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है वरन सरकार को बेहतर राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देेश दिया कि बुनकरों को सभी संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वस्त्र उद्योग की बेहतरी के लिए कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed