{"_id":"66fda853886febb6a30d3564","slug":"cleaning-system-derailed-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122214-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी
Thu, 03 Oct 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में फैली गंदगी।
अंबेडकरनगर। एक तरफ जहां स्वच्छता को लेकर जिले में विशेष अभियान चल रहा तो वहीं जिला अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। नियमित सफाई न होने से परिसर स्थित मातृ शिशु विंग के इमरजेंसी कक्ष व मुख्य गेट के निकट स्थित नालियां बजबजा रही हैं। गंदा पानी चारों तरफ फैल गया है। साथ ही दुर्गंध भी चारों तरफ रहती है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया।
ऐसा तब है जब बदलते मौसम के रुख के चलते मलेरिया समेत कई अन्य प्रकार के संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। इस बीच मरीजों व तीमारदारों ने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। बुधवार को अस्पताल में मिले तीमारदार रामअवतार व गंगाराम ने कहा कि एक तो दुर्गंध फैलती है तो दूसरी तरफ लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात के समय दिक्कत होती है।
नगर पालिका को भेजा गया पत्र
जिला अस्पताल में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते नालियों का पानी परिसर में अक्सर फैल जाता है। इसके लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर को कई बार नाली निर्माण के लिए पत्र भेजा गया है। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस