फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 554 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 554 नामांकन पत्र

Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 554 nomination papers
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए बुधवार को 554 नामांकन पत्रों की खरीदारी दावेदारों या फिर उनके समर्थकों ने की। सर्वाधिक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 385, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को कुल 554 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें जिला पंचायत के 20, ग्राम प्रधान पद के लिए 87, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 62 व सर्वाधिक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 385 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बताया कि अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 5, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 7 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा टांडा में ग्राम प्रधान के लिए 8, बीडीसी के लिए 6 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 65, रामनगर में ग्राम प्रधान के लिए 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 47 पर्चे बिके।
विज्ञापन

जलालपुर में ग्राम प्रधान के लिए 7, बीडीसी के लिए 11 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 82, भियांव में ग्राम प्रधान के लिए 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 72, भीटी में ग्राम प्रधान पद के लिए 28, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50, बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 13, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50, जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान पद के लिए 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं कटेहरी विकास खंड में अवकाश के चलते एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed