फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 1990 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 1990 नामांकन पत्र

Sat, 03 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 1990 nomination papers
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी का कार्य तेज हो गया है। शनिवार को अलग-अलग पद के लिए कुल 1990 नामांकन पत्रों की खरीदारी उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर की। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान के लिए 1062 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 64 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया होनी है। इससे पहले सभी जरूरी कागजात तैयार करने में दावेदार जुट गए हैं। इसके चलते नामांकन पत्रों की खरीदारी भी तेज हो गई है। शनिवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 1990 नामांकन पत्रों की खरीदारी दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित विकास खंड कार्यालय में की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 64 दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र की खरीदारी की। अकबरपुर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 182, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 83 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार भीटी में ग्राम प्रधान पद के लिए 70, बीडीसी के लिए 20 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 165, बीडीसी के लिए 131 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 56 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में ग्राम प्रधान पद के लिए 99, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 65, जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान पद के लिए 139, बीडीसी के लिए 41 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 35, जलालपुर में प्रधान पद के लिए 130, बीडीसी के लिए 56 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 30, भियांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 85, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 35 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 38, बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 82, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 45 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 35 तथा कटेहरी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 110, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 52 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इस प्रकार ग्राम प्रधान पद के लिए 1062, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 532 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 332 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed